कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर चुन्नीगंज में तैयार हो चुके कन्वेंशन सेंटर को चालू कराने की मांग की है। अमिताभ बाजपेई और नसीम सोलंकी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि चुन्नीगंज में स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नगर निगम की जमीन पर 100 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर बनवाया गया। जुलाई 2024 में इसे बनकर तैयार किया गया था। 4 अक्टूबर को जिला प्रशासन के सहयोग से इसी सेंटर में प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इससे स्पष्ट है कि भवन पूरी तरह से उपयोग करने के लिए तैयार है। अब तक कन्वेंशन सेंटर का नियमित संचालन शुरू न करना चिंताजनक है। इस देरी से स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, उ‌द्योग संगठनों और व्यापारिक समूह यहां कार्यक्रम नहीं करा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री से देरी होने के कारणों क...