शामली, अगस्त 30 -- शामली। रविवार को सपा विधायक पंकज मलिक और समरपाल सिंह क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान के पिता सतबीर फैजी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायकों ने पुलिस-प्रशासन से हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलाने की मांग की। सपा विधायक पंकज मलिक ने कहा कि अंकित बालियान एक होनहार कलाकार था और अपनी प्रतिभा के दम पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का नाम देशभर में रोशन कर रहा था। ऐसे कलाकार की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद अभी तक हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: हरियाणवी सिंगर के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैठक विधायकों ने कहा कि पुलिस को हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार...