लखीमपुरखीरी, सितम्बर 13 -- गोला गोकर्णनाथ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश और जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव की संस्तुति पर पलिया विधानसभा के महामंत्री पद पर आदेश मिश्रा को नामित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने आदेश को मनोनयन पत्र जारी करते हुए पार्टी की नीतियों एवं संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य कर संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की है। आदेश मिश्रा के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...