उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव, संवाददाता। शहर में गदनखेड़ा मोहल्ला में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ लगाए गए फिर कथित आपत्तिजनक बैनर लगाए गए। पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई है। मामले को लेकर सोमवार को पार्टी के डॉ. अभिनव कुमार व पूर्व विधायक रामकुमार ने सदर कोतवाली में तहरीर दी।आरोप लगाया कि गदनखेड़ा क्षेत्र में लगाए गए बैनरों के माध्यम से पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की गई, जो निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। मांग की कि क्षेत्र में लगे सीसी कैमरों की फुटेज की जांच कर बैनर लगाने वालों की पहचान की जाए। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी राजनीतिक दल या नेता के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक गतिविधियां स्वीकार नहीं की जा सकती है। चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो लोकतांत्...