अलीगढ़, मार्च 18 -- अलीगढ़। घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत व कालाबाजारी को लेकर मंगलवार को समाजवादी समस्त यूथ फ्रंटल ( छात्र सभा, युवजन सभा लोहिया वाहिनी अधिवक्ता सभा एससी एसटी प्रकोष्ठ) ने संयुक्त रूप कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सपाइयों ने कहा कि उपभोक्ताओं को 48 घंटों के अन्दर निर्धारित दरों पर गैस सिलेंडर मिले, नहीं तो समाजवादी पार्टी समस्त यूथ फ्रंटल जनहित में सड़कों पर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। इस मौके पर तरुण राज सिंह, मोहसिन मेवाती, राकेश यादव, आमिर आबिद , तरुण कुमार वाल्मीकि, अजीम अब्बासी, हरीश माहौर, साजिद अली, आरती सिंह, गौरव पुजारी, सरदार प्रभाव सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.