जौनपुर, अप्रैल 19 -- जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी युवजन सभा की तरफ से बदलापुर में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ई. ओमनाथ बिंद ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी डॉ. रामकरण निर्मल रहे तथा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. रामकरण निर्मल एवं मछलीशहर विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने कहा कि आज देश प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बाबासाहब डॉ भीमराव आंबेडकर के संविधान का गला घोंट रही है। भाजपा पीडीए समाज के भविष्य को अंधकार की ओर ले जा रही है। बिना ओबीसी कालम के जातीय जनगणना नहीं हो सकती है। इसलिए महिला बिल में ओबीसी और अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं का कोटा निर्धारित नहीं किया गया है जो बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संविधान की अवहेलना है। इस मौके पर पूर्व विध...