मुरादाबाद, मई 17 -- पूर्व डिलारी ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली ने अपने भाई पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी शावेज अली के साथ शनिवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता लखनऊ में ग्रहण की और इसके बाद रविवार की शाम वह अपने घर सैयदपुरा पहुंचे, जहां समर्थकों की भीड़ ने नारेबाजी करते हुए पुष्प वर्षा करते उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व डिलारी ब्लॉक प्रमुख मुजाहिद अली ने एक दिन पहले अपने भाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शावेज़ अली और दर्जनों समर्थकों के साथ लखनऊ में बसपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की। रविवार की शाम मुजाहिद अली का काफिला जैसे ही उनके पैतृक गांव सैयदपुरा पहुंचा, सैकड़ों समर्थकों की भीड़ ने उन पर पुष्प वर्षा करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। यह भी पढ़ें- मजलिस ने सदस्यता अभियान को दी रफ़्तार इस दौरान मुजाहिद अली ने समर्थकों को संबोधित करते हुए...