अंबेडकर नगर, अप्रैल 9 -- सैदापुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर तहसील क्षेत्र के मछली गांव में बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता कमर हयात अंसारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मंजूर अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं एवं अंग वस्त्र के साथ उनका अभिनंदन किया। समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार सम्मनपुर क्षेत्र पहुंचे कमर हयात अंसारी ने इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.