सिद्धार्थ, जून 23 -- इटवा। नेता प्रतिपक्ष और इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय ने समाजवादी पार्टी में टूट की चल रही अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है। किसी प्रकार का कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सपा में टूट की बात करने वाले नेता खुद राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहे हैं। पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार के कुछ मंत्री लगातार समाजवादी पार्टी में टूट का दावा कर रहे हैं, जबकि हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और जनता का समर्थन पार्टी के साथ बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस के खिलाफ ब्राह्मण महासभा ने दिया ज्ञापन उन्होंने आरोप लगाया कि जो दो मंत्री सपा में टूट की बातें कर रहे हैं, वे स्वयं समाजवादी पार्टी में आने के लिए प्रयासरत हैं। नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में चर्चि...