इटावा औरैया, जून 19 -- जसवंतनगर (इटावा), संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में टूट-फूट की आशंका को पूरी तरह से नकार दिया। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है, जो लोग इस तरह का भ्रम फैला रहे हैं वह नॉन सीरियस हैं। बस इनकी बातों का मजा लीजिए। इनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राम मंदिर में चोरी के मामले में उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हो सकते हैं। शिवपाल सिंह यादव ने यह बातें शुक्रवार को एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन करने के दौरान कहीं।सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जो लोग राम मंदिर में चोरी कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- सभी 37 सांसद अखिलेश यादव के साथ, सपा में टूट की अफवाह पर भड़के सांसद भदौरिया, कोतवाली में दी तहरीर वह आम जनता के साथ क्या नहीं कर सकते। उनसे पूछा ...