नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी में शामिल होने वाले आंवला भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप को सदस्यता के बाद तोहफा दिया है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बेटी कीर्ति कश्यप को बरेली की बिथरी चैनपुर विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी यहां चुनाव हार गई थी। धर्मेंद्र कश्यप का इन क्षेत्रों में काफी अच्छी पकड़ है, इसीलिए उनकी बेटी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। आपको बता दें कि आंवला भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी पुत्री कीर्ति कश्यप के साथ आंवला से ही लोकसभा उम्मीदवार रहे सैयद आबिद अली मंगलवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में इन लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। अखिले...