रामपुर, फरवरी 26 -- रामपुर। पूर्व मंत्री व सपा नेता सुरेंद्र सिंह सागर ने गुरुवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रामपुर के 40 लोगों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसमें अति पिछड़ा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल सैनी, प्रदेश महासचिव राजू सैनी, वैश्य समाज शाहबाद के अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, बसपा के पूर्व कोषाध्यक्ष सतेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व महासचिव बसपा राजेंद्र सागर, शहर नगर पालिका सभासद जुनैद खान, ग्राम प्रधान रामभजन सागर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बसपा मौलाना फुरकान रजा, बसपा के पूर्व जिला प्रभारी एड. जितेंद्र बाबू, मंडल अध्यक्ष क्षत्रिय समाज ठाकुर ओमवीर सिंह, ग्राम प्रधान पटिया सतवीर, ग्राम प्रधान नवदिया रिंकू सागर, ग्राम प्रधान रामगनर वीरपाल सागर, ग्राम प्रधान करींगा सरदार जस्सा सिंह, पूर्व प्रधान परम...