प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। समाजवादी पार्टी महानगर महिला सभा का विस्तार किया गया। सपा के जार्जटाउन स्थित जिला कार्यालय में आयोजित सभा की बैठक में पार्टी की महानगर अध्यक्ष मंजू यादव ने संगठन का विस्तार किया। बैठक में महानगर महिला सभा की अध्यक्ष ने अनामिका पांडेय को उपाध्यक्ष, रामदेई यादव, श्रेया सिंह बेबी और सुलोचना बिंद को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।मनोनयन के बाद महानगर अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी जिम्मेदारी के साथ समाजवादी पार्टी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं के हित में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। यह भी पढ़ें- महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव बनने पर राजे...