लखनऊ, मई 19 -- समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर ने कई महिला नेताओं के साथ प्रदर्शन कर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का पुतला फूंका। विक्रमादित्य मार्ग से हजरतगंज विधान सभा की ओर जा रही सपा नेताओं को हजरतगंज, गौतमपल्ली और गोमती नगर की पुलिस ने विक्रमादित्य मार्ग के पास ही बैरिकेडिंग कर रोक लिया। नेताओं का आरोप है कि मंत्री ओम प्रकाश राजभर आए दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलश यादव के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हैं। मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की में रीता यादव, पायल किन्नर, वंदना चतुर्वेदी को हल्की चोट आई। सभी नेताओं को पुलिस ने बस में भरकर ईको गार्डेन धरना स्थल पर पहुंचा दिया। प्रदर्शन में रिचा यादव, शालिनी अरोरा, डिंपी, ममता यादव, सिम्मी प्रजापति, लता, सुधा, पूजा यादव आ...