चंदौली, मई 31 -- चंदौली, संवाददाता। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा शनिवार को दोपहर बाद बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल समाजवादी पार्टी की महिला सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल से मिलकर स्वास्थ्य का हालचाल लिया। साथ ही घटना क्रम की जानकारी ली। उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह घटना काफी निंदनीय हैं। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। योगी सरकार में अपराधी किसी भी हाल में नहीं बचेंगे। सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। यह भी पढ़ें- सपा महिला जिलाध्यक्ष पर हमले में फरार चल रहे तीन आरोपियों तलाश में जुटी पुलिसघटना के बारे में जानकारी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सपा पीडीए को साथ लेकर चलने का ढिंढोरा पीट रही है, लेक...