लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि एसआईआर में फार्म-7 से जो भी कोई, किसी और का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का गैरकानूनी अपराध करेगा, उसके खिलाफ एफआईआर लिखवाई जाए। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा है कि ये लोगों की पहचान, जाति, सब्सिडी, काम, दुकान, कारोबार, नौकरी, संविदा, खेत, जमीन हड़पने का षड्यंत्र भी हो सकता है। इसीलिए हर मतदाता चौकन्ना होकर अपने वोट की जांच-पड़ताल करे। समस्त पीडीए प्रहरी जुट जाएं और एफआईआर लिखवाएं या कानूनी मदद के लिए पार्टी कार्यालय से संपर्क करें। उन्होंने कहा है कि वोटरों के नाम काटनें में शामिल कोई भी गुनाहगार बचना नहीं चाहिए, चाहे वो सत्ताधारी दल का बूथ स्तर का कार्यकर्ता हो, पदाधिकारी, पार्षद, विधायक, सासंद, मंत्री या फिर कोई भी अधिकारी...