लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गुरुवार को करारा हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सपा बहादुर अखिलेश यादव का चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान को पहली बार नमन करना महज़ छलावा और जनता को गुमराह करने का प्रयास है। देश का हर एक बच्चा सम्राट अशोक महान के बारे में जानता है, लेकिन सपा बहादुर अब तक इस बात से अनजान थे। उनकी इस छवि को जनता भली-भांति समझ चुकी है।केशव प्रसाद ने कहा कि मौर्य समाज समेत पूरा पिछड़ा समाज अपने पूरे दमखम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और सम्राटों के सम्राट अशोक महान हमारी प्रेरणा के केंद्र में हमेशा से रहे हैं। तुष्टीकरण की गोद में पलने वाले सपा बहादुर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.