मुरादाबाद, मार्च 15 -- बसपा के संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन सपा-बसपा कार्यालय में मनाया गया। उन्होंने कांशीराम को दलितों का मसीहा बताया गया। समाजवादी पार्टी के नगर कार्यालय में रविवार को कांशीराम का जन्मदिन मनाते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उन्हें दलित का मसीहा बताया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष जयवीर यादव,जिला सचिव राकेश दानव ,नगर अध्यक्ष इरफान अंसारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन यादव एडवोकेट पूर्व प्रधान राजपाल यादव आदि मौजूद रहे। उधर कांशीराम के जन्म दिवस पर अंबेडकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया और पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जिला सचिव डॉ रामपाल गौतम ने कहा कि बीएसफोर की स्थापना करने और समता मूलक समाज के लिए निरंतर संघर्ष कर अपना परिवार न बनाने वाले महान नेता की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस दौरान सभासद राकेश सा...