लखीमपुरखीरी, मई 13 -- लखीमपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई कथित विवादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाटी के बयान से नाराज ब्राह्मण संगठनों के प्रतिनिधि बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां समाज के लोगों ने प्रवक्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।एक दिन पहले राजकुमार भाटी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान एक पुरानी कहावत या मुहावरे का उल्लेख किया। ब्राह्मण संगठनों का आरोप है कि इस मुहावरे के जरिए समाज को अपमानित करने और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ ब्राह्मण समाज में आक्रोश, दिया ज्ञापन सोशल मीडिया पर इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद से ही समाज के लोगों में भार...