सपा प्रवक्ता ने ईओ को बताई समस्याएं
आगरा, जून 1 -- नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान, नालों नालियों की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों का संचालन, कादरगंज रोड स्थित तालाब भूमि के समीप जल निकासी व्यवस्था, जर्जर सड़कों की मरम्मत समेत अन्य को शामिल किया गया है। ज्ञापन में अब्दुल हफीज गांधी ने बताया है कि नगर पालिका परिषद की स्थायी ड्रेनेज योजना ही लोगों को जलभराव से निजात दिला सकती है। नगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित किए गए सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद हैं, इसकी वजह से लोगों को परेशानियां होती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.