हापुड़, मई 12 -- समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता राजकुमार भाटी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। मंगलवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए ब्यान ने समाज के लोगों के प्रति अभद्रता करने का काम किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि बुधवार को राजकुमार भाटी गढ़ में सपा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे है, यदि वह गढ़ में आएंगे तो संगठन के लोग उनका विरोध करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...