बागपत, मई 15 -- बागपत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कार्रवाई के लिए ब्राह्मण समाज के लोगों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजकुमार शास्त्री के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण जाति को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की। टिप्पणी से ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज अपमानित महसूस कर रहा है। य् राजकुमार भाटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना न्यायहित एवं समाज हित में आवश्यक है। यह भी पढ़ें- सपा प्रवक्ता की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में उबाल राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद कार्रवाई की ...