देवरिया, मई 21 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान के विरोध में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता दर्जनों की संख्या में तरकुलवा थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए थाना प्रभारी को तहरीर सौंपी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार है, लेकिन किसी जाति, समाज, धर्म अथवा महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज शाही, जीवन प्रताप त्रिपाठी, डॉ. इंद्रदेव चौहान, गोलू सिंह, दुष्यंत राव, संतोष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। माम...