एटा, मई 14 -- समाजवादी पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने ब्राहमण समाज को लेकर टिप्पणी की। ब्राहमण समाज ने कहा कि ऐसे बयान सपा प्रवक्ता को औछी मानसिकता का प्रतीक है। ब्राहमण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ब्राहमण समाज ने कहा कि आए दिन ब्राह्मण समाज को नीचा दिखाने के लिए अन्य समाज के लोगों की ओर से कोशिश की जा रही है। ब्राहमण समाज ने जिलाधिकारी से सपा प्रवक्ता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राहुल गुप्त, विनीत भारद्वाज, चंदन शर्मा, अतुल दीक्षित, विपिन कुमार, हरेन्द्र सारस्वत, दिलीप पचौरी, मयंक उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय, दीपक मिश्रा, सत्येन्द्र उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, अभिषेक गोपाल शर्मा, मुकेश भारद्वाज, अशोक शर्मा, उमाकांत चतुर्वेदी...