बदायूं, मई 28 -- बदायूं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ शहर में लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टरों को लेकर सपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। बुधवार शाम सहसवान विधायक बृजेश यादव ने कैंप कार्यालय पर एसएसपी को ज्ञापन देकर पोस्टर लगाने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर दम है तो एक पोस्टर हमारे सामने भी लगाकर देखें। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कराने का आश्वासन दिया है। सपा के नेताओं ने शहर में लगाए गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ पोस्टरों को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। सहसवान विधायक बृजेश यादव की ओर से एसएसपी अंकिता शर्मा से उनके कैंप पर मुलाकात कर ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि अज्ञात असामाजिकतत्वों ने सुनियोजित तरीके से सपा प्रमुख एवं पूर्व मु...