वाराणसी, मई 10 -- रामनगर, संवाददाता। रामनगर के पीएसी तिराहा पर लबे रोड शरारती तत्वों ने सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आपत्तिजनक पोस्टर टांग दिया। इसकी जानकारी जैसे ही सपाजनों को हुई, वे मौके पर पहुंचे और पोस्टर उतारा। इसके बाद रामनगर थाने में तहरीर दी। केस दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।पीएसी तिराहे पर लबे रोड बिजली चोरी से संबंधित अखिलेश यादव का पोस्टर देखते ही फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सूचना मिलते ही रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय भी पहुंचे। इस दौरान सपाजन भी पहुंच गए। सपाजनों ने खुद ही पोस्टर उतारा। मौके पर जुटे सपा नेताओं का कहना था कि सपा की बढ़ती लोकप्रियता और पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों तथा गरीबों के हक-अधिकार की लड़ाई से घबराई भाजपा अब उनकी छवि खराब करने की साजिश पर उतर आई है। यह भ...