फतेहपुर, अप्रैल 4 -- गाजीपुर। थाना क्षेत्र के बंवारा गांव में शनिवार को सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल ने ट्रेन से कटकर जान देने वाले शिक्षामित्र रामसुमेर के परिजनों से मिले। सांसद ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और सरकारी सहायता न मिलने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शासन की ओर से अपेक्षित मदद नहीं मिल पाई है, लेकिन उनकी सरकार बनने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने मृतक की बेटी पूर्वी राय को 10 हजार रुपये नगद सहायता दी। साथ ही परिवार की समस्याओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। बता दें कि 25 मार्च को ढकौली के पास रेल हादसे में रामसुमेर की मौत हो गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.