लखनऊ, जुलाई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में समाजवादी पार्टी और उसके नेता लगातार सरकार को घेरने की कोशिशों में लगे हैं। वहीं अब योगी सरकार में श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि सपा को पहले अपने कुकर्मों के लिए देश के करोड़ों सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए।दोषियों को हम दंड देने के लिए संकल्पित हैं- राजभरअनिल राजभर ने कहा कि अयोध्या मामले में जांच चल रही है, जो भी दोषी होंगे उन्हें दंड देने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। लेकिन सपा को अपने कुकर्मों के लिए भी अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। यह भी पढ़ें- चढ़ावा चोरी पर अखिलेश यादव व निशिकांत दुबे में वाक युद्ध अनिल राजभर ने कहा, "भगवान राम के धाम अयोध्या में जो घटना हुई, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रीराम के विद्रोहियों को और देश के...