लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। इस्कॉन लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास ने गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सपा प्रमुख को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सपरिवार पधारने के लिए आमंत्रित किया। इसके साथ ही अपनी लिखित पुस्तक 'भक्ति-सनातन का आधार' उन्हें भेंट की। इस्कॉन अध्यक्ष ने सपा प्रमुख को भगवान श्रीकृष्ण का पावन प्रसाद अर्पित करते हुए श्री राधारानी जी और श्री राधारमण बिहारी जी के विशेष आशीर्वाद की मंगलकामना की। उन्होंने सपा प्रमुख के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उन्हें शक्ति प्रदान करने की प्रभु से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पुंदाग के राधाकृष्ण मंदिर में 4 को जन्माष्टमी का होगा भव्य आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...