इटावा औरैया, जून 11 -- चकरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुत्री पर सोशल मीडिया पर की गयी अभद्र टिप्पणी के खिलाफ चकरनगर में सपा नेता महिपाल सिंह यादव व सुरजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा। सपा नेता महिपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ जो सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गयी है वो अशोभनीय है तथा अमर्यादित है। माँ बहन बेटी सभी की एक समान है राजनीति में किसी भी बहन बेटी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी बर्दास्त नही होंगी। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से राजपाल को दिए ज्ञापन में दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की मांग की है। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन युवा सपा नेता सुरजीत यादव ने अपने साथियों के साथ तहस...