रामपुर, मार्च 25 -- उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सिंह सागर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। तीन पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई करने के बाद जिला प्रशासन की नजर अब उनके गन हाउस पर है। बुधवार को रामपुर प्रशासन ने उनकी आर्म्स शॉप पर छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान पर रखे शस्त्रों और अभिलेखों की गहनता से जांच के बाद कुछ रिकार्ड अपने कब्जे में लिए हैं। इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जिला प्रशासन की टीम बुधवार दोपहर में सिविल लाइंस कोतवाली अंतर्गत फ्रेंड्स कालोनी, शौकत मार्ग स्थित सागर गन हाउस पहुंची और छानबीन शुरू की। इस दौरान अधिकारियों ने दुकान में मौजूद हथियारों के साथ-साथ लाइसेंस से जुड़े रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों को भी बारीकी से चेक किया। काफी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.