औरैया, सितम्बर 4 -- समाजवादी पार्टी की उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहीं औरैया की डॉ. महिमा यादव को पदमुक्त कर दिया गया है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय से जारी कार्यालय ज्ञाप में उन्हें प्रदेश सचिव पद से हटाए जाने की जानकारी दी गई है। हालांकि आदेश में पदमुक्त किए जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है। पार्टी की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप के मुताबिक ग्राम ऊमरसाना, पोस्ट बूढ़ादाना निवासी डॉ. महिमा यादव समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव थीं। उन्हें इस पद से पदमुक्त करने का आदेश अरविंद कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पार्टी के औरैया जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव और डॉ. महिमा यादव को भेजी गई ह...