हल्द्वानी, अक्टूबर 4 -- हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश, जिला एवं महानगर कार्यकारिणी और अन्य प्रकोष्ठों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश का भ्रमण कर नई कमेटियों का गठन किया जाएगा। नई टीम में मेहनती और जुझारू कार्यकर्ताओं को नियुक्त कर उचित सम्मान दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गोरखपुर के जिला और महानगर संगठनों को किया भंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...