गंगापार, अप्रैल 28 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मंगलवार को रुदापुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के 80 वर्षीय पिता गजाधर प्रसाद तिवारी के निधन पर उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी ने उनके पिता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पारिवारिकजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बढ़ाया।इस मौके पर पूर्व विधायक मुज्तबा सिद्दीकी, प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी, मोहम्मद शकील इस्माइल, अखिलेश यादव, त्रिभुवन यादव, प्रेमचंद कुशवाहा, नाटे चौधरी, शान्ति पटेल, जगदीश यादव अनिरुद्ध पाल, खिन्नी लाल सहित भारी संख्या में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...