लखीमपुरखीरी, सितम्बर 26 -- भारी बारिश के बीच शुक्रवार को कस्ता विधानसभा क्षेत्र के मितौली में सपा का पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। खराब मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पहुंचे। मितौली पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल व पूर्व विधायक सुनील लाला के आवास पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति व शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। कस्बे के सत्यम पब्लिक स्कूल में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसरोकार के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी पढ़ें- Mainpuri News: बार-बार पेपर लीक से युवाओं...