बरेली, जुलाई 5 -- सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चौधरी राम बहादुर सिंह यादव का निधन हो गया, वह 85 वर्ष आयु के थे। सपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भेजा गया पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर पर ओढ़ाया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हे शोक श्रृद्धांजलि अर्पित की। डॉ. इंद्रपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, अगम मौर्य, अमित राज सिंह, डॉ. जीराज यादव, बीडी वर्मा, पीयूष वर्मा, राकेश प्रजापति, राकेश गौड़, विजेंद्र सिंह यादव, मशकूर खान, अरविंद यादव, विकार अली, संगीता पाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...