हरदोई, मार्च 12 -- हरदोई। सपा कांशीराम की जयंती पीडीए दिवस के रूप में मनाएगी। सपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के साथ ही ब्लॉक, नगर, विधानसभा, फ्रंटल संगठनों पूर्व प्रत्याशियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक में पीडीए दिवस मनाने की तैयारी करने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा कार्यकर्ता सामाजिक न्याय के प्रणेता कांशीराम की जयंती 15 मार्च को पीडीए दिवस के रूप में मनाएंगे। कार्यक्रम से अधिक से अधिक पीडीए समाज के लोगों को जोड़े जाने और उनको पार्टी परिवार से जोड़ने का काम करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आयोजित बैठक में पूर्व प्रत्याशी पदम राग सिंह यादव, समाजवादी महिला सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश सचिव पूनम सरोज, प्रदीप कुशवाहा, डॉक्टर अरुण मौर्य, जिला उपाध्यक्...