सहारनपुर, जनवरी 30 -- सर्द मौसम के बीच सियासी पारा उस समय चढ़ गया, जब समाजवादी पार्टी के पार्षद टिंकू अरोड़ा ने पार्टी के ही एमएलसी को गद्दार करार दिया। पार्षद ने एमएलसी शाहनवाज खान पर पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं के साथ धोखा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि हिंदुस्तान नहीं करता है। वायरल वीडियो में सपा पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा सपा के ही एमएलसी शाहनवाज खान पर आरोप लगाते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान को धोखा दिया है। पार्षद का दावा है कि आने वाले चुनावों में आजम खान का परिवार जनता के बीच जाकर एमएलसी की कथित भूमिका को उजागर करेगा। वीडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.