लखनऊ, अप्रैल 19 -- UP News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जोरदार हमला बोला। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक साथ मंच साझा करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि महिलाओं के साथ जो विश्वासघात विपक्ष ने किया है उसका जवाब देश की करोड़ों महिलाएं वोट की ताकत से देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच कुत्सित है और उन्होंने देश की आधी आबादी का हक छीनने का काम किया है। योगी ने कहा कि महिला आरक्षण रोकना नारी शक्ति का अपमान है। उन्होंने संसद में विपक्षी दलों के आचरण की तुलना द्रौपदी के चीरहरण से करते हुए कहा कि यह नारी शक्ति का घोर अपमान है। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.