लखनऊ, दिसम्बर 8 -- सपा ने सोमवार को एसडीएम को पत्र देकर मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के 52 बूथों पर एसआईआर में बीएलओ द्वारा लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। सपा नेताओं ने बूथों की सूची सौंपते हुए आरोप लगाया कि 19,331 मतदाताओं के नाम मृतक/स्थानान्तरण (यूईएफ) में दिखाकर बूथों का कार्य पूर्ण कर दिया गया है जबकि निर्वाचन आयोग द्वारा तय सीमा अभी समाप्त नहीं हुई है। सपा प्रतिनिधि मंडल ने इन बूथों की जांच करवाकर कार्य कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर सपा के मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्रवण यादव व अन्य सपा नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...