प्रयागराज, सितम्बर 23 -- इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन की घोषणा के बाद सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रत्याशी एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने संगठन पदाधिकारियों संग बैठक कर रणनीति बनाई। नामांकन 29 सितंबर से शुरू होगा, जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 29 अक्तूबर तक फॉर्म जमा होंगे। बैठक में विकास, रोजगार, पेपर लीक, आरक्षण, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, किसान आय और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर चर्चा हुई। बूथ स्तर तक तैयारी पूरी होने का दावा किया गया। बैठक में पार्टी के अनिल यादव, सैयद इफ्तेखार हुसैन, डॉ. एसपी सिंह पटेल, पंधारी यादव, दान बहादुर सिंह मधुर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- यूपी MLC चुनाव: भाजपा से टिकट के लिए कहां से कौन-कौन कर रहा दावेदारी, क्या है तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...