सपा ने सौंपी मतदाता लिस्ट, कराएगी सत्यापन
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी के आवास पर बूथ लेवल एजेंट और सेक्टर प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और मतदाता सूची के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बीएलए और सेक्टर प्रभारियों को मतदाता सूचियां वितरित की गईं और उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने और छूटे हुए पात्र लोगों को सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए गए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि चुनाव में बूथ प्रबंधन की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है इसलिए कार्यकर्ता अभी से पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरें। यह भी पढ़ें- अपने बूथों को मजबूत करें युवा कार्यकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.