लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी ने शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती सादगी से मनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। सपा ने प्रदेशभर में उनकी जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि भारत में महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त करने वाली सावित्री बाई फुले महान समाज सेविका भी थी। उन्होंने अपने साहस, संघर्ष और दूरदर्शिता से समाज में शिक्षा, समानता और महिला अधिकारों की अलख जगाई। उनका जीवन सामाजिक परिवर्तन व मानवीय गरिमा का प्रतीक है। सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने रूढ़िवादियों से मोर्चा लेते हुए लड़कियों के लिए पहला स्कूल खोला जहां वे खुद पढ़ाती थी। उन्होंने विधवा पुनर्विवा...