बुलंदशहर, जनवरी 3 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। साथ ही शिक्षा की देवी सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष संजीव सिरोही ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारतीय समाज में एक क्रांतिकारी शिक्षाविद, समाज सुधारक और महिला अधिकारों की प्रहरी के रूप में सदैव स्मरण की जाएंगी। उन्होंने 1848 में पुणे में भारत का पहला महिला विद्यालय स्थापित कर महिलाओं की शिक्षा की नींव रखी। उनका मानना था कि शिक्षा के बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है और महिलाओं को शिक्षा का अधिकार मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 6 जनवरी को आने वाली ड्राफ्ट लिस्ट को लेकर सातों विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित कर दिए गए हैं। पूर्व में ए...