बरेली, सितम्बर 5 -- समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बरेली में संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष ने इस संबंध में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव को पत्र भेजकर नवनियुक्त अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि संगठन का लक्ष्य विधानसभा के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की सक्रियता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। जारी सूची के अनुसार बहेड़ी विधानसभा में नासिर रजा खां, मीरगंज में सुरेश गंगवार, भोजीपुरा ...