संभल, जुलाई 8 -- बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन को लेकर मंगलवार शाम सरायतरीन स्थित रॉयल पैलेस में समाजवादी पार्टी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी नेताओं ने शिक्षकों से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी दानिश अख्तर के समर्थन में मतदान करने की अपील की। नेताओं ने इसे केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया। बैठक के मुख्य अतिथि विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि शिक्षक समाज हमेशा से लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। शिक्षक निर्वाचन में एकजुटता के साथ मतदान कर ऐसे प्रतिनिधि को चुनना जरूरी है, जो सदन में शिक्षकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाए और उनके अधिकारों की मजबूती से पैरवी करे। सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा कि ...