शामली, दिसम्बर 13 -- समाजवादी पार्टी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से हटाए गए तथा 'सी' केटेगरी में डाले गए मतदाताओं की बूथवार सूची उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को पत्र लिखकर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत/डुप्लीकेट, डिलीट तथा 'सी' केटेगरी में फीड किए गए नामों की सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। जिला उपाध्यक्ष जावेद जंग एवं कांधला नगर अध्यक्ष मुस्तफा जंग नगर ने जिलाध्यक्ष को संबोधित पत्र तथा चुनाव आयोग के आदेश की प्रति गौरव सांगवान को सौंपी। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन से पूर्व बीएलओ को अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के बीएलए के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.