लखनऊ, मई 11 -- UP News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में पांडेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद मनोज पांडेय ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि सपा उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्हें राम मंदिर जाने से रोका गया था। यूपी में योगी सरकार में मंत्री बने मनोज पांडेय ने विपक्ष पर जमकर बोला हमला। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्र और सनातन के साथ हैं। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि जो दल एक मनोज पांडेय को बर्दाश्त नहीं कर सका उस दल ने भगवान राम के मंदिर का दर्शन करने रोका गया था। मनोज पांडेय ने आगे कहा, ए...