मुरादाबाद, दिसम्बर 31 -- मुरादाबाद। सपा के सिविल लाइन्स स्थित पार्टी कार्यालय में लोकबंधु राज नारायण की पुण्य तिथि पर नमन किया गया। बुधवार को 11 बजे से पार्टी के नेता जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में जुटे। राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजनारायण ने हमेशा शोषित पीड़ितों के लिए संघर्ष किया। वह सदैव गरीबों की बात करते रहे। उनके अधिकार की बात की। इस दौरान पार्टी के अन्य तमाम नेताओं ने राज नरायाण के जीवन पर विचार रखे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महानगर अध्यक्ष, जिला, महानगर उपाध्यक्ष समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...