लखनऊ, जून 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा ने राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अयोध्या निवासी महर्षि राम द्विवेदी उर्फ राम दूबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। सोशल मीडिया पर सपा नेताओं के खिलाफ अशोभनीय बातें लिखने को लेकर उनके विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है। सपा के कार्यालय प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह की ओर से महर्षि राम द्विवेदी को पदमुक्त कर पार्टी से निष्कासित किए जाने का पत्र जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...